सफीदों। बुधवार देर रात में हुई तेज बारिश के कारण गांव रत्ताखेड़ा स्थित सुशीला एवं सरोजबाला पीजी गोदाम की दीवार ढह गई। इसके कारण गोदाम मालिक को भारी नुकसान हुआ।गोदाम मालिक सुशीला एवं सरोजबाला ने बताया कि उनका गांव में भंडारण के लिए गोदाम है, जोकि हैफेड को लीज पर दिया हुआ है। सफीदों क्षेत्र में रात को हुई बारिश के कारण गोदाम के चारों ओर खेतों में ज्यादा पानी भर गया। इसकी वजह से गोदाम की करीब 170-180 फीट चहारदीवारी गिर गई। इससे उनका काफी नुकसान हुआ है। संवाद