फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन करोड़ से तैयार अनाज मंडी के शेड का उद्घाटन

Fri, 02 Aug 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आगामी धान के सीजन में किसानों को अपनी फसल बेचने तथा रखने के लिए कोई परेशानी न हो, इसके लिए भाजपा विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने 3 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दोनों शेडों का वीरवार को लोकार्पण किया। विधायक ने एफएस गोदाम के स्पेशल रिपेयर (51 लाख), 36.02 लाख की लागत से गोदाम के निकट खाली जमीन पर ब्लॉक लगाने, पार्किंग व्यवस्था के लिए 148.48 लाख रुपये के कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए कटिबद्ध है। फसल खराबे का मुआवजा हो या फिर खाद, बीज को लेकर आने वाली समस्याएं सरकार ने हर समस्या का तय समय में समाधान किया है। जींद की अनाजमंडी में जो दो शेड थे, वो काफी जर्जर हो चुके थे। ऐसे में यहां नए शेडों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आढ़तियों तथा किसानों ने उनसे मिलकर नए शेड के निर्माण को लेकर मांग की थी। जिस पर उन्होंने तुरंत प्रभाव से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के संज्ञान में मामला लाया था। उन्होंने कहा कि जींद के विकास को लेकर जो भी विकास परियोजनाएं हैं, उन्हें अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जींद में सड़कों का जाल मजबूत हुआ है और सुंदरीकरण को लेकर करोड़ों की राशि खर्च की गई है। विधायक ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें