फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वार्ड 8 में भरा सीवर का पानी, नारकीय बना जीवन

Sun, 15 Sep 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी32: वार्ड नंबर आठ में सड़क पर फैला गंदा पानी दिखाते हुए वार्ड के लोग। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। वार्ड नंबर आठ में सीवर व्यवस्था ठप होने से वार्ड के लोगों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार वार्ड के लोगों ने इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग को दी लेकिन कोरा आश्वासन ही वार्ड के लोगों को हाथ लगा। वार्ड के लोगों में प्रशासन के रवैये को लेकर रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ के पार्षद ऋषिराम सिंगला, सुभाष पांचाल, रामनिवास, सतबीर, राजेश आदि ने कहा कि कई बार वो इस समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई भी समाधान नही हो पाया है। वार्ड लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें ताकि उन्हें हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन


किसी कारणवश सीवर की मैन लाइन बंद हो गई थी। इसलिए सड़क पर गंदा पानी फैल गया था। लाइन को खोल दिया गया है। जल्द ही लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।

नरेंद्र लाठर, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।

14जेएनडी32: वार्ड नंबर आठ में सड़क पर फैला गंदा पानी दिखाते हुए वार्ड के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें