फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जलघर की मोटर खराब, पानी के लिए तरसे लोग

Sun, 15 Sep 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी23: बधाना गांव जलघर, जहां तीन दिन से बोर खराब है। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। बधाना गांव स्थित जलघर में तीन दिन से सबमर्सिबल मोटर खराब होने के चलते गांव के लोग पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों से जलघर में एक नया सबमर्सिबल मोटर लगवाने के अलावा नहरी पानी सप्लाई चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन

बधाना गांव निवासी रामकरण, संदीप, राजेश, हवा सिंह, विकास, बलबीर, किताब सिंह ने बताया कि गांव स्थित जलघर का सबमर्सिबल मोटर करीब तीन दिन से खराब है। लोग पीने के पानी के लिए एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बधाना गांव के जलघर में लगी सबमर्सिबल मोटर पहले भी बार-बार खराब हो चुकी है, लेकिन जलापूर्ति विभाग के अधिकारी नया सबमर्सिबल मोटर नहीं लगवा रहे हैं। यही नहीं जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों ने शुरू से ही गांव को नहरी पानी की सप्लाई देने की बात कहा रहा है, लेकिन अभी तक एसा नहीं हो पाया है। इसके कारण ग्रामीणों को शुरू से ही पीने के पानी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पीने के पानी के लिए महिलाएं खेत या फिर गांव के अन्य छोर पर लगे सबमर्सिबल से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इसके लिए कई बार विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

बोर में गिरी मोटर को निकालने के किए जा रहे प्रयास
बधाना गांव स्थित जलघर में लगी सबमर्सिबल मोटर बोर में गिर गई है। इसके लिए विभाग की तरफ से मोटर बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मोटर के बाहर निकलते ही गांव के जलघर में लगे सबमर्सिबल मोटर से पीने के पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी। यही नहीं, गांव को नहरी पानी देने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। -रोहित, जेई, जलापूर्ति विभाग।

14जेएनडी23: बधाना गांव जलघर, जहां तीन दिन से बोर खराब है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें