फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश का इंतजार...बादल छाए लेकिन नहीं बरसे

विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी05-वीरवार को आसमान में छाए बादलों के बीच धान रोपाई का कार्य करते मजदूर। स्रोत
विज्ञापन
जींद। जिले में वीरवार सुबह पूर्वी हवा चलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर तक सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई कि लोगों के पसीने छूट गए। भीषण गर्मी के कारण बाजारों में दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के चलते जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी हल्की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम में नमी बढ़ने से उमस का असर अधिक महसूस किया गया, जिससे लोगों को दिनभर गर्मी से जूझना पड़ा।
वीरवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि चार दिनों से जिले में सुबह और शाम के समय आसमान में घने बादल छा रहे हैं। कई बार ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन बरसात नहीं हुई। इससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों की उम्मीदें भी टूट रही हैं। धान, सब्जियों और अन्य खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि फसलों की सिंचाई का खर्च कम हो सके और खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहे।
विज्ञापन

किसान भी मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि बारिश के अनुसार अपनी कृषि गतिविधियों की योजना बना सकें। यदि शुक्रवार से अच्छी बारिश होती है तो जिले में लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

वर्जन
शुक्रवार से मौसम फिर करवट ले सकता है। जिले में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें