09जेएनडी07-ईश्वर बंसल का फाइल फोटो।
जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल जींद के प्रधान ईश्वर बंसल का निधन हो गया। वे करीबन 82 वर्ष के थे। उनके निधन पर शहर की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को बनखंड महादेव स्थित मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
शोक जताते हुए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में वे बंसल परिवार के साथ खड़े हैं। अग्रसेन स्कूल के प्रधान महावीर गुप्ता, एसडी स्कूल के प्रधान श्रीचंद जैन, व्यापार मंडल जींद के प्रधान अनिल अग्रवाल, साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग, मैन बाजार एसोसिएशन के प्रधान राजू लखीना, पालिका बाजार से जय कुमार गोयल, श्याम सुंदर गोयल, जितेंद्र गोयल, राकेश सिंघल, मनीष गर्ग ने शोक जताया है। संवाद