फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिप चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग 11 को

Fri, 31 Jan 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली बैठक अब 11 फरवरी को होगी। इससे पहले दो बार बैठक डीसी के आकस्मिक अवकाश पर जाने के कारण रद्द हो चुकी है। अब बैठक तीसरी बार बुलाई गई है। दो दिसंबर को डीसी को अविश्वास प्रस्ताव देने के बाद सभी 18 पार्षद चंडीगढ़ में सीएम से मिलकर आए थे। जिला पार्षदों ने डीसी को अपने हलफनामे भी सौंपे थे।
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पार्षदों के सीएम से मिलने के बाद इस प्रस्ताव पर 13 दिसंबर को मीटिंग बुलाई गई थी। लेकिन डीसी मोहम्मद इमरान रजा के छुट्टी पर चले जाने के कारण मीटिंग नहीं हो सकी थी। चेयरपर्सन गुट की तरफ से दावा किया गया था कि विरोधी गुट के पास अविश्वास प्रस्ताव पास करवाने के लिए आवश्यक समर्थन नहीं था, इसलिए उन्होंने बैठक स्थगित करवाई गई। उसके बाद दोबारा बैठक बुलाने में सवा माह से ज्यादा समय बाद 22 जनवरी को बैठक बुलाई गई थी। यह बैठक भी जिला परिषद चेयरपर्सन के हाईकोर्ट चले जाने के कारण बुलाई गई थी लेकिन अचानक डीसी के एक बार फिर छुट्टी चले जाने के कारण बैठक रद्द कर दी गई थी। जिला परिषद चेयरपर्सन के खिलाफ बागी गुट का नेतृत्व वाइस चेयरमैन कर रहे हैं।



बैठक की तारीख तय होने पर कहा कि उनके पास पूर्ण बहुमत है। अविश्वास प्रस्ताव के कारण सामान्य बैठक नहीं हो पाने के चलते पांच करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य लटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा रंधावा, चेयरपर्सन, जिला परिषद जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें