जींद। छोटू राम किसान महाविद्यालय में शनिवार को छात्रों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम मेरा पहला वोट देश के लिए के लिए विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज मतदाता साक्षरता क्लब और एनएसएस की तरफ से लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट देने के लिए छात्रों को शपथ दिलाई गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ कुलबीर रेढू ने कहा कि आसपास के लोगों को भी अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। कॉलेज मतदाता साक्षरता क्लब के इंचार्ज डॉ संजय खर्ब ने कहा कि कॉलेज में ऐसे कई विद्यार्थी हैं जो आने वाले लोकसभा चुनाव में पहली बार मत का इस्तेमाल करेंगे। एनएसएस के इंचार्ज डॉ. रविंद्र ने कहा कि मतदाताओं को अपने मत की शक्ति को पहचान कर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। संवाद