फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैंककर्मी बताकर बदला कार्ड, 31200 निकाले

Sun, 03 Mar 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कैथल रोड स्थित एसबीआई के एटीएम केबिन में खड़े एक व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताकर ग्राहक की सहायता के नाम पर लेकर कार्ड बदल लिया। इसके बाद 31200 रुपये निकाल लिए। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में घोघडिय़ां निवासी शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैथल रोड स्थित एसबीआई के एटीएम गया था। उसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया। उसने खुद को बैंककर्मी बता एटीएम कार्ड ले लिया। दूसरा कार्ड थमा बैंक के अंदर चला गया। इस पर उस एटीएम कार्ड ने काम नहीं किया। कुछ समय के बाद वह घर लौट आया। इसके बाद उसके फोन पर राशि निकलवाने का संदेश आया। जब उसने अपने खाते को संभाला तो उसके खाते से 31200 रुपये गायब थे। शहर थाना पुलिस ने शमशेर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें