फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करना हर किसी का विशेषाधिकार : एसडीएम

Sat, 04 May 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी25: कालेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम मनीष फोगाट व अन्य। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों के एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी मनीष फोगाट ने शुक्रवार को राजकीय पीजी कॉलेज पहुंचकर छात्रों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. तनाशा हुड्डा ने की। एसडीएम ने विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मतदान करना हर किसी का अधिकार ही नहीं, बल्कि एक विशेषाधिकार है। हमें हर चुनाव में मतदान करने के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। विद्यार्थी खुद मतदान करने के साथ अपने घर-परिवार, पड़ोसी व अन्य को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रकिया में भाग लेकर हम एक अच्छी व सुदृढ़ सरकार का चुनाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं को अपने पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है।

03जेएनडी25: कालेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम मनीष फोगाट व अन्य। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें