फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला बार में नॉन एक्टिव 380 अधिवक्ताओं के काटे वोट

Mon, 16 Dec 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला बार एसोसिएशन में प्रधान एवं चुनाव अधिकारी राकेश मलिक की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय कमेटी ने इस बार नॉन एक्टिव अधिवक्ताओं के खिलाफ कड़ा निर्णय लिया है। जिला बार में 1350 अधिवक्ताओं के वोट दर्ज थे। अब कमेटी ने इनमें नाॅन एक्टिव 380 अधिवक्ताओं के वोट काटे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए कमेटी ने इन अधिवक्ताओं को 18 दिसंबर को शाम 4 बजे तक का समय आपत्ति दर्ज करवाने का दिया है। निर्धारित समय में प्रधान के कार्यालय में कमेटी के समक्ष कोई भी अधिवक्ता अपनी आपत्ति दर्ज करवाएगा। इस दौरान कमेटी अपने नियमों के अनुसार अधिवक्ता की सुनवाई कर आपत्ति पर फैसला देगी। 18 दिसंबर को निर्धारित समय के बाद किसी अधिवक्ता की शिकायत नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें