जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार मेंं शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने 25 मई को मतदान के दिन पोलिंग बूथों की होने वाले वेब कॉस्टिंग कार्य की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा अनुसार पोलिंग बूथों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन को चेक किया।
डीसी ने कि बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां से उनकी वेब कास्टिंग होगी। उन्होंने इस कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन इस प्रकार होनी चाहिए कि वोटिंग कंपार्टमेंट में मतदाता वोट करता नजर न आए। वोटिंग को छोड़कर पोलिंग बूथ के अंदर की गतिविधि नजर आनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरा बिल्कुल दरवाजे के सामने भी नहीं होना चाहिए। वेब कॉस्टिंग बिल्कुल साफ नजर आनी चाहिए।