फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएसएस कैंप में स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

Sun, 04 Jan 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी33: एनएसएस ​शिविर में मौजूद स्वयं सेवक व अध्यापक। स्रोत : अध्यापक
विज्ञापन
जींद। डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस कैंप में विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में सात जनवरी तक यह शिविर चलेगा। विद्यालय प्राचार्य नरेंद्र सिंह खटकड़ की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य नरेंद्र सिंह खटकड़ ने बताया कि इसमें 9वी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हैं। शिविर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को समाज सेवा व देश सेवा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य अध्यापकों द्वारा भी बच्चों को नशा मुक्ति आदि सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान एनएसएस अधिकारी सुरेश कुमार ने भी स्वयं सेवकों को समाजहित के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें