फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में कभी न करें अहंकार : अरुण चंद्र महाराज

Sun, 04 Jan 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
3जेएनडी08 : प्रवचन सुनते हुए श्रद्धालु। स्रोत स्थानक।
विज्ञापन
जींद। उचाना क्षेत्र में लोगों को धर्म का मार्ग दिखाते हुए अरुण चंद्र महाराज ने कहा कि माफी मांगने वाला बड़ा होता है। जीवन में कभी अहंकार न करें। यदि जीवन में कभी कोई गलती हो जाए तो माफी मांग लेनी चाहिए। कभी ये नहीं सोचना चाहिए कि मैं माफी क्यों मांगू। कभी भी जीवन में अहंकार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैन संत चातुर्मास के समय एक स्थान पर ठहरते हैं। हमें भगवान महावीर के संदेश पर अमल करना चाहिए। भगवान महावीर का संदेश था कि जीओ और जीने दो। जन्म लिया है तो मरना अटल सत्य है। माता-पिता का अपमान जो करते हैं वो कभी सुखी नहीं रह सकते।
रविवार को सुरबरा से विहार करके दनौदा होते हुए अरुण चंद्र महाराज बिठमड़ा जाएंगे। इस मौके पर वीरेंद्र करसिंधु, सुभाष कापड़ो, सुभाष बनभौरी, विकास मखंड, विजय बंसल, शुभम बंसल, ऋषि श्योकंद, कर्मवीर कापड़ो और जोरा बिठमड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें