04जेएनडी19: नागक्षेत्र मंदिर व पार्क पर सफाई के लिए पहुंचे स्वयंसेवक। संवाद
सफीदों। एनएसएस शिविर के चौथे दिन नागक्षेत्र मंदिर व पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ मंदिर परिसर की सफाई की और स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्रपाल सिंह व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी टेकराम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। डाॅ. योगेंद्रपाल सिंह ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से बच्चों में समाजसेवा की भावना पैदा होती है और मुश्किलों से लड़ने का साहस पैदा होता है। इस अवसर पर सुरेश, राजेश व सुरेंद्र दुग्गल मौजूद रहे। संवाद