फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
धरोदी माइनर को भाखड़ा नहर से जोड़ने की मांग को लेकर 11 गांवों के लोग गांव धरोदी में धरना दे रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने काला दिवस मनाया। महिलाओं ने सिर पर काली चुनरी व पुरुषों ने काली पगड़ी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नरवाना खंड के 11 गांव ऐसे हैं, जहां के लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि धरोदी माइनर को भाखड़ा नहर से जोड़ा जाए। इन गांवों में भूजल खराब है। जमीन का पानी पीने से लोग कैंसर, किडनी फेल होना, काला पीलिया जैसी भयंकर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीण अमित नैन ने बताया कि 11 गांवों के लोग पानी की मांग को लेकर 20 जून से धरोदी गांव में धरना दे रहे हैं। मांग पूरी करना तो दूर आज तक धरना दे रहे ग्रामीणों से बात करने के लिए सरकार का कोई मंत्री, अधिकारी नहीं पहुंचा। मांगों को लेकर ग्रामीण मटका फोड़, अर्ध नग्न प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तक सौंप चुके हैं। लोगों ने सि मुड़वाकर मिट्टी स्नान कर रोष जता चुके हैं। उसके बाद भी नेताओं व अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया। पानी को लेकर गांव की महिला और पुरुष क्रमिक भूख हड़ताल के बाद राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग भी कर चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार उन्हें इच्छा मृत्यु के लिए मंजूरी दे या फिर पानी दे। इस मौके पर रामपाल नैन, जयवीर नैन, प्रवीण, अमित, चंद्रपाल, रंगीराम प्रधान, सत्यवान दनौदा, यशपाल व राममेहर व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें