फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लिव-इन रिलेशनशिप को खत्म करने की उठाई आवाज

विज्ञापन
24जेएनडी31: कंडेला गांव में आयोजित बैठक में मौजूद खाप के प्रधान व अन्य सदस्य। स्रोत : खाप
विज्ञापन
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्वखाप की बैठक हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। एक गांव एक गोत्र शादी पर रोक लगाने, लिव-इन रिलेशनशिप को खत्म करने की आवाज उठाई है। वहीं सहकारी बैंकों में किसानों को ऋण देने की डेढ़ लाख से बढ़कर पांच लाख रुपये करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायतों को किसान भवन व पंचायत भवन में ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए। सभी मांगों को लेकर एक प्रदेश सत्र पर पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। इसकी जिम्मेदारी हरियाणा किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व फाउंडेशन के अध्यक्ष राममेहर कंडेला को सौंपी गई। जो सभी 23 जिलों में जाकर बैठक करेंगे और इन मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
हरियाणा किसान यूनियन के उप प्रधान अजमेर दालमवाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी को राष्ट्रीय मुख्यालय गांव कंडेला में बुलाया गया। इसमें संगठन ने बिना किसी शर्त के भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया था। पार्टी की सरकार बनाने में संगठन की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

किसान यूनियन के प्रधान हजूरा सिंह कंडेला व कंडेला खाप के उप प्रधान अजमेर दालमवाला ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला को राज्यसभा में भेजने का काम किया जाए, ताकि सामाजिक व किसानों के मुद्दों को मजबूती से राज्यसभा में उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें