फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होंगे वीटा बूथ और जनऔषधि केंद्र

विज्ञापन
09जेएनडी30: नागरिक अस्पताल में बनकर तैयार हो रहा वीटा का बूथ व जन औष​धि केंद्र। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा बढ़ाने के लिए जल्द ही वीटा द्वारा संचालित बूथ और जनऔषधि केंद्र शुरू किया जाएगा। दोनों को अस्पताल के मुख्य गेट के पास आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। वीटा बूथ का स्वरूप अन्य बूथों से अलग रखा गया है। इसके शुरू होने के बाद मरीजों और तीमारदारों को जरूरी सामान के लिए अस्पताल परिसर से बाहर जाने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मुख्य गेट के पास बनाए जा रहे वीटा बूथ का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। बूथ को दिन-रात संचालित करने की योजना है ताकि अस्पताल में किसी भी समय आने वाले मरीजों और तीमारदारों को आवश्यक सामान उपलब्ध हो सके। खासकर रात के समय यह सुविधा मरीजों के साथ आने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
इसी परिसर में जनऔषधि केंद्र भी शुरू किया जाएगा। केंद्र शुरू होने के बाद मरीजों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इससे इलाज के दौरान दवाओं पर होने वाले खर्च को कम करने में मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दोनों सुविधाएं शुरू होने से उन्हें एक ही परिसर में जरूरी सामान और दवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

बाक्स
अस्पताल में मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य चल रहे हैं। आधुनिक वीटा बूथ और जनऔषधि केंद्र तैयार किया जा रहा है। केंद्र शुरू होने के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों को आवश्यक सामान व दवाओं के लिए अस्पताल से बाहर जाने की जरूरत कम होगी और उन्हें एक ही परिसर में आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें