फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएसएस कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक तीर्थ का किया भ्रमण

Tue, 06 Jan 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी14 : एनएसएस कैंप तहत ऐतिहासिक तीर्थ का अवलोकन करते। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन योगाभ्यास, एनएसएस वंदना, वंदे मातरम गान के बाद स्वयंसेवकों ने गांव के ऐतिहासिक तीर्थ का अवलोकन किया। भूगोल प्रवक्ता नरेश कुमार ने तालाबों के बनने की प्रक्रिया, इनके प्रकार, पारिस्थितिकी में तालाबों के महत्व और इनके संरक्षण की आवश्यकता संबंधी विचारों से स्वयंसेवकों को अवगत करवाया। कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवक प्रतिदिन सामाजिक जागृति के अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों के विचारों से अवगत होते हैं। इस मौके पर दिलबाग सिंह, नरेश कुमार, अजीत सिंह एवं राजेश कुमारी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें