फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएसएस शिविर रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

Tue, 06 Jan 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी30: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहोला में रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक करते स
विज्ञापन
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहोला में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर रोशन लाल ने स्वयंसेवकों को स्टार्टअप के अवधारणा की जानकारी दी। शिविर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर रोशन लाल ने बताया कि किस प्रकार स्टार्टअप के माध्यम से स्वरोजगार के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। कार्यक्रम के बाद एनएसएस स्वयंसेवकों और स्टाफ सदस्यों ने पर्यावरण बचाओ के नारों के साथ पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों से पराली न जलाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का आह्वान किया गया। इस रैली में बीडीपीओ जयपाल, गांव के सरपंच नीरज, मनजीत दलाल, सोमनाथ सैनी, परविंदर, रीना देवी, विपिन कुमार और ग्राम सचिव मोनिका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें