फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद बने नगर पालिका जुलाना के चेयरमैन

विज्ञापन
जुलाना नपा कार्यालय में पार्षदों की बैठक लेते सांसद रमेश कौशिक। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद बृहस्पतिवार को चेयरमैन पद का चुनाव हुआ। इसमें वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद विनोद कुमार के सिर चेयरमैनी का ताज सजा। चुनाव में 13 में से 9 नगर पालिका पार्षदों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से विनोद को चेयरमैन चुनकर जुलाना की चौधर सौंप दी। चुनाव एसडीएम योगेश मेहता के नेतृत्व में हुए। इस चुनाव में भाग लेने के लिए सांसद रमेश कौशिक भी पहुंचे। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। नगर पालिका के चेयरमैन का चुनाव पिछले चार वर्षों में तीसरी बार हुआ है। पहले दो बार चेयरमैनी पर महिला का कब्जा रहा है। कार्यकारी के रूप में में भी चेयरमैनी का कार्यभार महिला ने संभाला था। वर्ष 2014 में निर्मला देवी चेयरपर्सन बनी थीं। उससे पहले दुर्गा मंदिर में नपा पार्षद व गणमान्य लोगों की बैठक हुई थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि एक वर्ष के लिए चेयरमैन निर्मला देवी रहेगी। इसके बाद निर्मला देवी इस्तीफा देगी और विनोद को चेयरमैन बनाया जाएगा। एक वर्ष बीतने के बाद निर्मला देवी ने इस्तीफा नहीं दिया तो नपा पार्षदों ने बगावत शुरू कर अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव डीसी को सौंपा। डीसी ने चुनाव की तारीख सात जुलाई निर्धारित कर दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से विनोद को चेयरमैन चुन लिया गया। इस अवसर पर सत्यवान खटकड़, राजू, निसा सिंगला, जोगेंद्र सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


निका देवी के निधन के बाद निर्मला देवी बनी थीं चेयरपर्सन
जुलाना नपा की चेयरपर्सन एवं वार्ड चार से पार्षद रहीं निका देवी का 27 जनवरी 2014 को अचानक निधन हो गया था। चुनाव आयोग द्वारा निका देवी के निधन से रिक्त हुआ वार्ड चार के पार्षद पद पर तो चुनाव हुआ। इसके बाद लगभग एक माह पहले पार्षद डीसी से मिले थे। पार्षदों ने डीसी से चेयरमैन पद के लिए चुनाव करवाने की मांग की थी। पार्षदों की मांग पर ही प्रशासन द्वारा चुनाव की तिथि 15 सितंबर तय की गई थी। लेकिन 15 सितंबर का यह चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद एसडीएम ने 30 अक्टूबर 2015 का समय नपा चेयरमैन के पद का चुनाव करवाने दिया, लेकिन प्रशासनिक कार्यों के चलते यह चुनाव भी स्थगित कर दिए गए थे। दोबारा से पार्षदों की मांग पर एसडीएम ने 14 अक्टूबर की तिथि घोषित की और निर्मला देवी को सर्वसम्मति से चेयरपर्सन चुना गया जिसमें 13 में से 9 पार्षदों ने भाग लिया था। लेकिन उसके बाद उनके खिलाफ भी बगावत हो गई। अब वार्ड 13 से पार्षद विनोद कुमार को चेयरमैन चुना गया है।

जुलाना के विकास को देंगे गति : रमेश कौशिक
जुलाना चेयरपर्सन के चुनाव में भाग लेते पहुंचे सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर जुलाना के विकास को गति दी जाएगी। जुलाना विकास के मामले में पिछड़ा है। पूरे प्रदेश में एक समान विकास होगा। युवाओं को रोजगार दिलाने की प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर उनके साथ चेयरमैन संजीव बुआना, डॉ. पुष्पा तायल, अर्जुन पंडित, सतीश सांगवान, सत्यवान खटकड़, जितेंद्र धीगड़ा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें