बादली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में विनोद बाढसा को भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। विनोद बाढ़सा इससे पहले युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, बादली मंडल अध्यक्ष और भाजपा सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख रह चुके हैं। संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर विनोद बाढ़सा ने पार्टी के शीर्ष, प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।