फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विनेश का 16 किमी चला काफिला, सात गांवों में हुआ स्वागत

Mon, 09 Sep 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी45 : विनेश फोगाट का जुलाना पहुंचने पर स्वागत करते कांग्रेसी नेता। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। खिलाड़ी से राजनेता बनीं विनेश फोगाट का रविवार को उनकी ससुराल खेड़ा बख्ता गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विनेश फोगाट का इंतजार लोग पोली गांव में ही कर रहे थे। पोली गांव से खेड़ा बख्ता गांव 16 किलोमीटर दूर है। ऐसे में यहां से काफिले को उनकी ससुराल पहुंचने में चार घंटे का समय लिया। विनेश फोगाट सोमवार से अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगी।सुबह साढ़े दस बजे विनेश फोगाट पोली गांव पहुंची। यहां लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद किलाजफरगढ़, ब्राह्मणवास, जुलाना शहर, राजगढ़ व झमोला गांव से होते हुए अपनी ससुराल खेड़ा बख्ता पहुंचीं। यहां पर चौगामा खाप व राठी खाप ने उनका अभिनंदन किया। यहां आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में पांच हजार लोगों का खाना तैयार किया गया था। विनेश फोगाट की सास सावित्री तथा ससुर राजपाल राठी ने अपनी बहू का अभिनंदन किया। उनके पति सोमबीर राठी भी उनके साथ थे।
विज्ञापन

विनेश फोगाट ने कहा कि सोमवार से वह अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगी। राजपाल राठी ने कहा कि अब जुलाना की जनता के आशीर्वाद से उनकी बहू राजनीति में अपना दम दिखाएगी। कुश्ती में तो वह अपना लोहा मनवा चुकी हैं, अब राजनीति में भी लोहा मनवाने का समय आ गया है। विनेश फोगाट ने कहा कि वह जुलाना की समस्याओं को दूर करवाने में अपना पूरा जोर लगाएंगी।

08जेएनडी45 : विनेश फोगाट का जुलाना पहुंचने पर स्वागत करते कांग्रेसी नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें