फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विनेश का बख्ताखेड़ा में कल होगा सम्मान

Sat, 07 Sep 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी03: राजपाल राठी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद का नियुक्ति का पत्र देते हुए। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कांग्रेस प्रकोष्ठ के रिटायर्ड कर्मचारियों की बैठक शुक्रवार को पिंडारा गांव में प्रदेशाध्यक्ष महावीर मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पांचों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों ने भाग लिया। मंच का संचालन जिला प्रधान महासचिव महावीर दहिया ने किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान राजपाल राठी को प्रदेश उपाध्यक्ष की नियुक्ति का पत्र दिया गया। राजपाल राठी पहलवान विनेश फोगाट के ससुर और पहलवान सोमबीर राठी के पिता हैं। उसके बाद जुलाना व जींद के पदाधिकारियों को सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के भाई डॉ. सुशील ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।
महावीर ने कहा कि बैठक में विधानसभा के चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर को पहलवान विनेश फोगाट को बख्ताखेड़ा गांव में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उपप्रधान आजाद सिंह, मीडिया प्रभारी किताब सिंह भनवाला, राजकुमारी श्योराण, दिलबाग रूहिल, ओमसिंह खोखरी, ओमसिंह सांगवान, नरेश अठवाल, धर्मवीर राठी मौजूद रहे।

06जेएनडी03: राजपाल राठी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद का नियुक्ति का पत्र देते हुए। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें