फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साथी के अपहरण के विरोध में पटवारियों का धरना

Sat, 07 Sep 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी20: पटवार भवन में धरने पर बैठे पटवारी। स्वयं
विज्ञापन
जींद। सोनीपत में पटवारी का अपहरण कर दो करोड़ की फिरौती मांगने और 19 लाख रुपये लेकर छोड़ने के विरोध में पटवारियों ने शुक्रवार को पटवार भवन में धरना दिया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान सूबे सिंह पटवारी व राज्य कोषाध्यक्ष सन्नी डागर ने बताया कि सोनीपत में उनके साथी ओमप्रकाश मलिक का वीरवार को बदमाशों ने अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके बाद परिजनों ने 19 लाख रुपये देकर उनको छुड़ाया था। रकम पूरी नहीं देने पर आरोपियों ने पटवारी के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इस पर जिले के पटवारियों ने शुक्रवार को वर्क सस्पेंड कर धरना दिया और प्रशासन से अपहरणकर्ताओं को जल्द पकड़ने की मांग की। पटवारियों ने प्रशासन को चेताया कि अगर दो दिन के अंदर अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो नौ सितंबर को पूरे प्रदेश में सभी पटवारी एवं कानूनगो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंंगे।

06जेएनडी20: पटवार भवन में धरने पर बैठे पटवारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें