फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बृजभूषण पर विनेश फोगाट का तंज, बोलीं- प्रभावशाली लोगों को सत्ता का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस विधायक व पहलवान विनेश फोगाट ने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रभाव और सत्ता के संरक्षण के कारण बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई में बाधाएं आती रही हैं। आम आदमी के लिए जांच एजेंसियों का सामना करना आसान नहीं होता जबकि प्रभावशाली लोगों को राजनीतिक संरक्षण हासिल रहता है।
विज्ञापन


विनेश फोगाट ने यह बात जाट धर्मशाला में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक के दौरान पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों से जुड़े मामले में बृजभूषण को किसी न किसी समय अपने किए की सजा जरूर मिलेगी। जिन खिलाड़ियों ने करीब 20 साल तक कुश्ती को अपना जीवन दिया वे बेवजह के मुद्दे पर सड़क पर नहीं बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि बृजभूषण कई वर्षों तक भाजपा के सांसद रहे हैं और उनके पास काफी संपत्ति है। बृजभूषण को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से समर्थन हासिल होने के बावजूद पहलवान बिना हथियार के अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि पहलवान न तो गुंडे हैं और न ही राजनीति में प्रवेश के लिए किसी तरह के दबाव या गलत हथकंडे अपनाने की उन्हें जरूरत है। खिलाड़ियों की पहचान और प्रतिष्ठा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने बृजभूषण को ज्यादा महत्व नहीं देने की बात कहते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति को चर्चा में रखना नहीं बल्कि देश के सामने यह सवाल रखना है कि सत्ता और प्रभाव का इस्तेमाल किस तरह लोगों को संरक्षण देने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहलवानों की लड़ाई व्यवस्था में जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित करने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें