14जेएनडी13- अलेवा बस अड्डे के पास धर्मशाला में भाग लेते हुए जमीन बचाओ समिति के सदस्य। स्रोत समि
अलेवा। अलेवा बस अड्डे के पास धर्मशाला में जमीन बचाओ समिति की बैठक हुई। इसमें अलेवा ब्लॉक के 12 गांवों के किसानों, मजदूरों व ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता धर्मपाल नगूरां ने की। बैठक में ग्रामीणों की जमीन बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 सितंबर को डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें सरकार द्वारा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप के नाम पर जमीन अधिग्रहण के प्रयासों का विरोध किया जाएगा और ग्रामीणों के हितों की रक्षा की मांग की जाएगी। बैठक में ग्रामीणों ने एक 10 सदस्यीय समिति का गठन किया जो आगामी ज्ञापन कार्यक्रम व ग्रामीणों के साथ समन्वय का कार्य करेगी। संवाद