फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 की भारत बंद में भाग लेंगे ग्रामीण : फूल सिंह

Mon, 12 Feb 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी07: बैठक को संबोधित करते हुए फूल सिंह श्योकंद। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। सीटू कमेटी ने 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर अलेवा और शाहपुर के मनरेगा मजदूरों के साथ अलेवा ब्लॉक कार्यालय के सामने बैठक की।
विज्ञापन

करतार सिंह, कुलबीर व राकेश ने कहा कि 16 फरवरी को राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रामीण भारत बंद में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा बजट में लगातार कटौती कर रही है, जबकि जनसंख्या, बेरोजगारी और महंगाई निरंतर बढ़ रही है। इसके चलते 100 दिन की रोजगार गारंटी कानून फेल हो रहा है। काम करने वाले मनरेगा कामगारों को काम नहीं मिल रहा है। अगर थोड़ा बहुत काम मिल भी गया तो दिहाड़ी नहीं दी जा रही है। इस कारण मनरेगा कामगार संकट के दौर से गुजर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मनरेगा कामगारों को 200 दिन रोजगार की गारंटी दी जाए। किए गए काम का भुगतान समय पर किया जाए। 600 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी तय की जाए, सभी मनरेगा कामगारों के जॉब कार्ड बनाए जाएं। अखिल भारतीय किसान सभा के नेता फूल सिंह ने कहा कि 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। इसकी तैयारी के लिए 12 फरवरी तक सभी जिलों में संयुक्त कनवेंशन होगी। 13 से 15 फरवरी तक गांव व शहर की कॉलोनियों में शाम को मशाल जुलूस निकाले जाएंगे। 15 फरवरी को दिन में शहरों में बाइक जुलूस निकाला जाएगा। कर्मचारी संगठन और मजदूर हड़ताल की तैयारी में जुट गए हैं। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल बनाकर हड़ताल का फैसला करके रोडवेज का चक्का जाम करेंगे। निजी परिवहन क्षेत्र ऑटो, कैंटर, ट्रक, टैक्सी ड्राइवर भी हिट एंड रन कानून के खिलाफ 16 को चक्का जाम करेंगे। वहीं किसान सब्जी मंडी व दूध सप्लाई बंद करेंगे। इसके लिए व्यापारिक संगठनों, आढ़ती यूनियनों, सब्जी मंडी एसोसिएशन से भी संपर्क साधा जा रहा है।

11जेएनडी07: बैठक को संबोधित करते हुए फूल सिंह श्योकंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें