फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में किया जागरूक

Thu, 12 Feb 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी35-रूपगढ़ गांव में सामाजिक कुरीतियों के बारे में जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत कर्म
विज्ञापन
जींद। उपस्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने क्षेत्र में सामाजिक बुराई को रोकने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों, गिरते लिंगानुपात और बेटियों के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक, मूर्ति देवी और मुकेश रानी ने लोगों से आह्वान किया कि वे समाज में बेटियों को समान अधिकार दें। वहीं कन्या भ्रूण हत्या जैसी अमानवीय प्रथा का विरोध करें। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया गया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केवल नारा नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। भ्रूण हत्या एक पाप है, मानव जाति के लिए अभिशाप है। इस मौके पर ग्रामीण नीलम, सरोज, रेखा, कामिनी, डिंपल, रानी, मुन्नी देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें