22जेएनडी14: सुलहेड़ा गांव में जागरूकता रैली निकालते हुए स्कूली बच्चे। स्रोत : आयुष विभाग
- फोटो : 1
जींद। आयुष ग्राम सुलेहड़ा के आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली का नेतृत्व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने किया। राजकीय उच्च विद्यालय सुलेहड़ा के विद्यार्थियों ने गांव में पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, हमारा स्वास्थ्य सबसे प्यारा, करो योग, रहो निरोग, मीठा कम, ताकत ज्यादा, खेलो-कूदो, स्वस्थ रहो जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. योगेश कुमार ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह इस स्वास्थ्य संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं ताकि गांव सुलेहड़ा को एक स्वस्थ गांव के रूप में पहचान दिलाई जा सके। संवाद