फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गणतंत्र दिवस को लेकर छात्रों ने की रिहर्सल

विज्ञापन
22जेएनडी13: परेड की रिहर्सल करते छात्र। स्रोत संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की नई अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जुलाना के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय परिसर में एनसीसी छात्रों को परेड की रिहर्सल कराई गई। रिहर्सल के दौरान छात्रों में देशभक्ति का उत्साह साफ नजर आया और पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र फोगाट ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के एनसीसी छात्र परेड में भाग लेते हैं। इस तरह की गतिविधियों से छात्रों में देश के प्रति सम्मान, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
एनसीसी के एएनओ नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि परेड की रिहर्सल नियमित रूप से करवाई जा रही है, ताकि छात्र गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि परेड के दौरान छात्रों को सही कदमताल, सलामी और एकजुटता का अभ्यास कराया जा रहा है। छात्र पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ अभ्यास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दिन कस्बे की नई अनाजमंडी में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें