04जेएनडी05: गोपाल स्कूल में पात्र लोगों को गैस सिलिंडर देते हुए। संवाद
जींद। जींद खंड के रधाना, असरफगढ़ गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन के पहुंचने पर वीरवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पंपलेट वितरित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
गांवों में यात्रा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बीडीपीओ फूल सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। बीडीपीओ फूल सिंह ने ग्रामीणों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में जनता से सीधे रूप से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड, परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि कार्य के मौके पर ही आवेदन लिए जा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनहितैषी योजनाओं पर केंद्रित है। इस अवसर पर रधाना गांव के सरपंच राजकुमार, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।
04जेएनडी05: गोपाल स्कूल में पात्र लोगों को गैस सिलिंडर देते हुए। संवाद