उचाना। इस बार फसल की आवक अधिक होने के साथ-साथ भाव भी अधिक होने से किसानों के साथ मार्केट कमेटी को भी फायदा हुआ है। बीते सीजन की अपेक्षा इस सीजन में 18 प्रतिशत मार्केट फीस में वृद्धि हुई है।
इस बार कपास की आवक बीते साल से तीन गुणा अधिक हुई है बेशक भाव कुछ बीते साल से कम रहे हो। धान की विभिन्न किस्मों के भाव बीते सीजन से अधिक होने के साथ-साथ आवक भी अधिक होने से मार्केट फीस में इजाफा हुआ है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि अब तक 73332399 रुपये मार्केट फीस जमा हुई है। बीते सीजन में इन दिनों तक 61971823 रुपये मार्केट फीस के जमा हुए थे। इस साल बीते साल की अपेक्षा 11360576 रुपये अधिक मार्केट फीस के रूप में जमा हुए है। इस बार धान की आवक, भाव बीते साल से अधिक रहे है तो कपास के भाव जरूर कुछ कम बीते सीजन से है लेकिन आवक तीन गुणा अधिक हुई है। इस बार मार्केट फीस में निरंतर इजाफा हो रहा है।