फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीपलथा से गढ़ी तक बन रही सड़क को ग्रामीणों ने उखाड़ा

Mon, 11 Sep 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। गांव पीपलथा से गढ़ी तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने खुद अपने हाथों से सड़क को उखाड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की जांच करवाई जाए।
भाकियू के जिला प्रधान साहब सिंह, गुरविंद्र सिंह, गुरदीप, कर्मजीत, करनैल सिंह, सतनाम ने बताया कि गांव पीपलथा से गढ़ी तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। जिस सड़क का निर्माण किया जाता है, वह हाथ से नहीं उखड़ी चाहिए थी लेकिन सड़क हाथ से आसानी से उखड़ रही है। उन्होंने कहा कि अभी से सड़क का यह हाल है, तो बारिश में यह तो टूट ही जाएगी। ग्रामीणाें ने सड़क में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
केवल सड़क के निर्माण के दौरान सफाई की कमी थी। वह ठेकेदार द्वारा करवाई जा रही है। ठेकेदार को पूरी सामग्री लगाने के आदेश दिए गए हैं। -संजय सबरवाल, एक्सईएन पीडब्लूडी नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें