फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गतौली में ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
18जेएनडी18-गतौली गांव में तिरंगा यात्रा निकालते हुए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। गतौली गांव में शहीदों और सैनिकों के सम्मान में ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने शिरकत की। इस दौरान डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक किए सैनिकों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

शहीदों और सैनिकों के बलिदान की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हर देशवासी को शहीदों और सैनिकों का पूरा मान सम्मान करना चाहिए। देश के सैनिकों और देश के प्रधानमंत्री ने पुलगाम हमले में शहीद हुए देश के नागरिकों का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया है।
हमारी सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन की पूरी दुनिया कायल है और पाकिस्तान को भी सेना के पराक्रम को देखकर घुटनों पर आने पर मजबूर होना पड़ा। इस अवसर पर भाजपा नेता संग्राम सिंह राणा, यशवंत करसोला, मंडल अध्यक्ष रवि, नवीन दलाल, जयबीर कौशिक, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें