फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाट बिजलीघर डटे ग्रामीण, आज 2 बजे तक का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
24जेएनडी32: हाट गांव में धरने पर बैठे किसान। स्रोत: किसान
विज्ञापन
जींद। हाट गांव स्थित 33 केवी बिजलीघर में अधिवक्ता प्रवीण कुमार से मारपीट के मामले में आरोपित बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक सभी आरोपितों की गिरफ्तारी का समय दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कौथ और किसान नेता लीलाराम खटकड़ धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समर्थन दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घटना को पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक केवल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा और निर्धारित समय तक सभी आरोपितों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। धरना स्थल पर किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की टीमें तैनात रहीं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को वर्क सस्पेंड का लिया निर्णय
मामले को लेकर सफीदों बार एसोसिएशन की प्रधान पुरुषोत्तम राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शुक्रवार को काम बंद रखने का निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन ने जींद और नरवाना की बार एसोसिएशन से भी इसमें शामिल होने का आह्वान किया।

यह है मामला
अधिवक्ता प्रवीण कुमार ने शिकायत में बताया था कि 16 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे घर की बिजली खराब होने की शिकायत लेकर वह हाट बिजलीघर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां लाइनमैन रवि और ऑपरेटर मनीष ने उनके साथ मारपीट की और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया। पुलिस ने एसडीओ ग्रामीण प्रभात, जेई रतनलाल, जेई राजेंद्र, लाइनमैन रवि और ऑपरेटर मनीष के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
बाक्स
गिरफ्तार लाइनमैन रवि को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। -चंद्रपाल, थाना प्रभारी सदर सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें