फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीसवेदारों की जमीन को लेकर बीडीपीओ पहुंचे ग्रामीण

Tue, 08 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी43-पिल्लूखेड़ा बीडीपीओ कार्यालय में मौजूद भूराण गांव के लोग। संवाद
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। पंचायती जमीन की बोली नहीं करवाकर, बीसवेदारों की जमीन को खाते लगवाने की मांग को लेकर पिल्लूखेड़ा खंड के गांव भूराण के ग्रामीण सोमवार को बीडीपीओ से मिले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लोग इस जमीन पर खेतीबाड़ी कर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं, लेकिन गांव के कुछ शरारती तत्व इस जमीन को खाली करवाने का प्रयास कर गांव में विवाद करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
अगर प्रशासन इस जमीन की बोली करवाने में उनका सहयोग करता है तो गांव में बहुत बड़ा विवाद हो जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव की जो भी बीसवेदारों की जमीन है। वह गांव के लोगों के खाते लगा दी जाएगी और इसी निर्णय के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर गांव में बीसवेदारों की जमीन को खाते लगा दिया गया है, लेकिन केवल उनके गांव की बीसवेदारों की जमीन को अभी तक सरकार द्वारा खाते लगाने का काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में लगभग 50 से 60 एकड़ बीसवेदारों की जमीन है और इस जमीन पर ग्रामीणों द्वारा पिछले 60-70 साल से खेतीबाड़ी की जा रही है। इसी जमीन पर खेतीबाड़ी कर ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से अपना गुजर-बसर कर रहे हैं, लेकिन गांव के कुछ शरारती तत्व जानबूझ कर गांव में विवाद करवाना चाहते हैं।
सरपंच जोगिंद्र भूराण ने बताया कि उनकी तबीयत खराब होने की वजह से वह मौके पर नहीं पहुंच पाया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बातचीत की है, जिसमें निर्णय लिया गया है कि दोबारा तारीख तय करके बोली करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें