फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक से मिले खेड़ा खेमावती के ग्रामीण

विज्ञापन
23जेएनडी20: विधायक रामकुमार गौतम से मिलने आए गांव खेड़ा खेमावती के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। उपमंडल के खेड़ा खेमावती गांव के ग्रामीण हमले के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। विधायक रामकुमार गौतम को ज्ञापन देकर ग्रामीण उषा रानी, चंद्रभान, संतराम ने कहा कि दो सितंबर को रवि के साथ जिम में जियालाल के द्वारा हाथापाई की गई थी।
विज्ञापन

इसमें रवि वहां से जान बचाकर भागकर घर आ गया। झगड़े वाली बात रवि ने परिवार के लोगों को बताई। परिवार के लोग जियालाल को समझाने के लिए गए तो वहां पर कुछ लोगों ने यह कहकर मामला सुलझा दिया कि वे जियालाल को समझा देगें। उसके बाद वे घर आ गए थे। उसके बाद काफी लोग हथियारों से लैस होकर जान से मारने की नियत से उनके घर में आए और उन्हें चोटें मारी।
इस हमले में निर्मला, शिवकुमार, संतराम, सत्यवान, उषा, चंद्रभान, अनिता, अश्वनी व मेवा को चोटें आईं थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी उन्हें धमकियां दे रहे हैं। ऐसे में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्हें आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। विधायक रामकुमार गौतम ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें