19जेएनडी07 : पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे संडील गांव के लोग। संवाद
जींद। गांव संडील के काफी लोगों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और उनसे गांव के डेरे को खाली करवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि डेरे में रहने वाले साधु-साध्वी के कारण गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो रही है। इसका कभी भी ग्रामीणों को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, इसलिए डेरे को साधु-साध्वी से खाली करवाया जाए, ताकि गांव में शांति बनी रहे। सरपंच नरेश कुमार के नेतृत्व में वजीर, नरेंद्र, बलिंदर, कमलेश, सुदेश, बबीता, राममेहर सुभाष, जगपाल आदि ने कहा कि गांव के डेरे में महंत नंदाईनाथ रहते थे। गांव की एक युवती ने साध्वी बनकर अपना नाम दुर्गाईनाथ रख लिया और अब वह भी नंदाईनाथ के साथ रहती है। दोनों के कारण पूरे गांव का माहौल खराब हो रहा है। दोनों का चाल-चलन ठीक नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में शांति का माहौल बनाने के लिए दोनों को डेरे से बाहर किया जाए। गांव के डेरे के पास सात एकड़ जमीन है। इसी कारण यह लोग यहां से नहीं जा रहे हैं। सात जुलाई को पंचायत की तरफ से दोनों को लिखित में डेरा खाली करने के लिए भी कहा गया था, लेकिन अभी तक नहीं किया है। गांव में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से तुरंत डेरा खाली करवाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने दो दिन में ग्रामीणों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
19जेएनडी07 : पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे संडील गांव के लोग। संवाद