21जेएनडी25-जींद में डीसी से मिलने पहुंचे देवरड़ गांव के ग्रामीण। संवाद
जुलाना। क्षेत्र के देवरड़ गांव से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण दूसरी बार डीसी से मिले। उन्होंने डीसी से जल्द अवैध कब्जा जल्द से हटावाने की मांग की। सरपंच सुनील, वजीर, कुलदीप, सुनील ने बताया कि देवरड़ गांव में पीडब्ल्यूडी का रोड है, जिसकी चौड़ाई 58 और कुछ दूर तक 66 फीट है लेकिन ग्रामीणों ने अवैध कब्जा किया हुआ है, जिस कारण सडक़ के दोनों और नाला बनाने में परेशानी हो रही है। नाला नही बनने से निकासी व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिससे सड़क पर गंदा पानी फैल जाता है। ग्रामीणों ने इसकी कई बार शिकायत भी दी लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द अवैध कब्जा हटवाया जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
21जेएनडी25-जींद में डीसी से मिलने पहुंचे देवरड़ गांव के ग्रामीण। संवाद