फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीसी से मिलकर ग्रामीणों ने की जलालपुर खुर्द गांव से शराब ठेका हटवाने की मांग

Tue, 20 Jun 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जलालपुर खुर्द गांव में मुख्य मार्ग से शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने सरपंच सविता देवी के नेतृत्व में डीसी को ज्ञापन देकर शराब ठेका मुख्य मार्ग से हटवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर शराब ठेका होने के कारण यहां से गुजरने वाले महिलाओं को परेशानी होती है। यहां शराब पीने वाल फब्तियां कसते हैं जिससे गांव में विवाद होने का डर रहता है।
विज्ञापन


सरपंच सविता देवी, प्रमिला, सतवंती, रानी, माया, कोमल, रीना, कप्तान, रहित, पवन, दीपक ने कहा कि उनके गांव में शहर की तरफ से एंट्री करते ही अड्डे पर शराब का उप ठेका बनाया गया है जो नियमों के खिलाफ है। वह गांव में शराब ठेका नहीं चाहते, इसके लिए उन्होंने पंचायत में 10 प्रतिशत मतदाताओं की हाजिरी में रेजुलेशन पास कर बीडीपीओ के माध्यम से आबकारी विभाग को भी भेजा था, लेकिन उनका प्रस्ताव मुख्यालय नहीं भेजा गया। ग्रामीणों ने कहा कि शराब ठेके के कारण गांव में झगड़े बढ़ रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं और स्कूली छात्राओं को यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, कई बार शराबी आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। ज्ञापन देने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया है कि अगर गांव से शराब ठेका नहीं हटवाया गया तो वह आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें