फोटो 18जेएनडी01-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोला में पहुंचे ग्रामीण। स्रोत संस्थान
- फोटो : Archive
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोला के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ग्रामीणों ने 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। ग्रामीणों के इस योगदान पर बीईओ धर्मेंद्र बांगड़, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह पन्नू, स्कूल इंचार्ज अंजू ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास में ग्रामीणों की भागीदारी सराहनीय है। इससे विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं विकसित करने में मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह पन्नू ने ग्रामीणों से विद्यालय के विकास में इसी तरह सहयोग करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समुदाय की भागीदारी से विद्यालय की व्यवस्थाएं मजबूत होती हैं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग मिलता है। संवाद