18जेएनडी11: डीसी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी संगठन के उतराधिक
- फोटो : Archive
जींद। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, उनकी विधवाओं और प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को सम्मानित करने पर डीसी डॉ. वैशाली शर्मा का आभार जताया है। संगठन ने डीसी को स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को जिस तरह समारोह में सम्मान दिया गया वह सराहनीय पहल है। स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं और प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को आमंत्रित कर सम्मानित करना उनके त्याग और देश के प्रति योगदान के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर अशोक मित्तल, मास्टर सुरेंद्र, बलजीत, दयानंद यादव, ओमप्रकाश ढांडा, मोतीराम, सुरेश चहल, सुभाष, भीम सिंह, शमशेर यादव एडवोकेट और धनपाल मलिक मौजूद रहे। संवाद