फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दालमवाला गांव में फंदे से लटककर ग्रामीण ने दी जान

Sat, 30 May 2026 06:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी08-नागरिक अस्पताल में शव लेने के इंतजार में बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। दालमवाला गांव के खेत में डाहोला गांव के 51 वर्षीय कृष्ण का शव पेड़ से लटका मिला। वह शुक्रवार शाम को ही घर से निकल गए थे। कई दिनों से वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे।
डाहोला निवासी कृष्ण खेतीबाड़ी करते थे। शुक्रवार शाम को वह घर से बिना किसी को बताए निकल गए। परिजनों ने रातभर ढूंढा लेकिन कहीं भी उसके बारे में पता नहीं चला। शनिवार सुबह पुलिस और परिजनों को सूचना मिली कि कृष्ण का शव दालमवाला गांव के खेतों में पेड़ पर लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। कृष्ण को नागरिक अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। दोनों बेटे भी खेती में उनका हाथ बंटाते थे। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें