फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किनाना पहुंची विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा

Sat, 02 Dec 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी20 : भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकार का संदेश सुनती छात्राएं। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
जींद। विकसित भारत जन संवाद यात्रा शुक्रवार को किनाना गांव में पहुंची। यहां सरकारी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहसीलदार रविंद्र हुड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र प्रदेश की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है। इसके तहत सरकार की सारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोगों को मिल रहा है। भारत संकल्प यात्रा जुलाना के कमाच खेड़ा गांव से शुरू हुई और किनाना तक पहुंची। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रतिक यादव, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल, जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह, रोजगार अधिकारी अंजू नरवाल, धर्मेंद्र शर्मा, रामफल शर्मा, गौरव भारद्वाज, वीरेंद्र दूहन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें