फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इनेलो नेता का लड़की से माफी मांगने का वीडियो वायरल

Thu, 02 Mar 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
इनेलो नेता नीरज बुराडहैर युवती के पैर पकडक़र माफी मांगते हुए।
विज्ञापन
- इनेलो के प्रदेश प्रचार सचिव नीरज बुराडहर बोले- तीन साल पुराना वीडियो वायरल करना राजनीतिक द्वेष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। इनेलो के प्रदेश प्रचार सचिव नीरज बुराडहर ने अपने तीन साल पुराने मामले का वीडियो वायरल करने व धमकी देने की शिकायत जुलाना थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए वीरवार को नीरज बुराडहर ने बताया कि तीन वर्ष पहले वह हिसार में गया था। वहां एक युवती की स्कूटी के साथ उसकी कार टकरा गई थी। मामला मौके पर ही शांत करने के लिए उसने युवती से माफी मांगी थी। वह न तो उस युवती को जानता था और न ही वह युवती उसे। उस घटना के बाद आज तक उस युवती से उसकी कभी मुलाकात नहीं हुई। कुछ लोगों ने तीन साल बाद उसकी माफी मांगते हुए का वीडियो वायरल कर दिया है। बुराडहर ने कहा कि यह सब राजनीतिक द्वेष के कारण किया जा रहा है। उसने इसकी शिकायत जुलाना थाना पुलिस को दी है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने कहा कि नीरज बुराडहर ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने की शिकायत दी है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें