फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक एसीपी व एलटीसी के लिए लड़ेंगे कानूनी लड़ाई : डॉ. विजय कादियान

विज्ञापन
14जेएनडी30 : मांगों को लेकर बैठक में चर्चा करते हुए पशुचिकित्सा संघ के पदा​धिकारी व सदस्य। स्रो
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्य पशुचिकित्सा संघ की मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुनीत सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैठक हुई। इसमें प्रदेश महासचिव डॉ. विजय कादियान ने वर्षों से लंबित प्रथम, द्वितीय व तृतीय एसीपी को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय की ओर से पात्र कर्मचारियों को एसीपी देने का निर्णय पहले ही दिया जा चुका है। इसके बावजूद विभाग स्तर पर इसे लागू नहीं किया गया। संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विभाग के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की जाएगी। साथ ही 12 प्रतिशत ब्याज सहित एसीपी दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
इसके अलावा कई जिलों में खंड स्तर की एलटीसी अब तक लंबित है। बार-बार पत्राचार के बावजूद लगभग 45 पशुचिकित्सक अभी भी एलटीसी का इंतजार कर रहे हैं। इस विषय में भी न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर सहमति बनी। बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि पशु चिकित्सकों को चिकित्सा अधिकारियों के समान वेतनमान देने को लेकर सरकार की सहमति के बावजूद अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में संघ शीघ्र ही सरकार से मिलकर अपनी मांगों को मजबूती से रखेगा। साथ ही विभाग में उपमंडल व जिला स्तर पर 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त होने पर चिंता जताई गई। इससे पशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
संघ ने इन रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग को भी प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया। अंत में सभी जिला प्रतिनिधियों ने आगामी मुंह-खुर व गलघोटू टीकाकरण अभियान को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया, ताकि पशुपालकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें