07जेएनडी06 : क्विज प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं और आयोजक। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं। इस अवसर पर वंदे मातरम पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नौ टीमों ने भाग लिया। प्रथम स्थान टीम देश भगत तमन्ना व मनीषा, द्वितीय स्थान जय हिन्द खुशबू व तनिशा और तृतीय स्थान राष्ट्रगीत प्रिया व निशु ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. भगवान दास, डॉ. रितु, प्रो. शर्मिला और डॉ. रामकुमार मौजूद रहे। संवाद