फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 200 बेड के नए अस्पताल को सिविल अस्पताल परिसर में स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
नए अस्पताल को सिविल अस्पताल परिसर में स्थापित करने की मांग करते चेयरपर्सन पूनम यादव साथ में गणम
विज्ञापन
रेवाड़ी। 200 बेड के नए अस्पताल को सिविल अस्पताल परिसर में ही स्थापित करने की मांग को लेकर अब शहर के पार्षद भी एकजुट हो गए हैं। नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव की अध्यक्षता में नगर पार्षदों, सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए के प्रधानों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें यह मांग की गई कि रेवाड़ी में प्रस्तावित 200 बेड का नया अस्पताल सिविल अस्पताल परिसर में ही स्थापित किया जाए। चेयरपर्सन पूनम यादव ने कहा कि पिछले लगभग छह महीनों से शहर के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक और 31 वार्डों के हजारों निवासी उनके पास अपनी इस मांग को लेकर आ रहे थे।
जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की 30 सितंबर की हाउस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था कि नया अस्पताल सिविल अस्पताल के मौजूदा परिसर में ही बनाया जाए।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि सिविल अस्पताल शहर के बीचोंबीच स्थित है जिसके पास रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड दोनों निकट हैं जिससे शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए आसानी से पहुंच मिलती है।
उन्होंने कहा कि यहां उपचार कराने आने वाले अधिकांश मरीज सामान्य वर्ग से हैं इसलिए स्वास्थ्य सुविधाओं को यहीं सुदृढ़ किया जाना जनहित में है।

इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दिया समर्थन
पंजाबी समाज के प्रधान एडवोकेट सचिन मलिक, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्षद भूपेंद्र सिंह गुप्ता, नगर परिषद उपप्रधान श्याम चुघ, पूर्व चेयरमैन विजय राव, पार्षद निहाल सिंह, दीपक अग्रवाल, हरियाणा प्रदेश वैश्य सम्मेलन के जिला प्रधान ब्रज लाल अग्रवाल, महावर वैश्य सभा के प्रधान राजीव डाटा, दिगंबर जैन संस्था के महेंद्र जैन, सैनी समाज के प्रधान मनोज सैनी, पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र वशिष्ठ और विभिन्न सेक्टरों के आरडब्ल्यूए प्रधानों ने भी ज्ञापन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें