फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फोटोग्राफी प्रतियोगिता में वंदना वैद्य प्रथम, रितु द्वितीय

विज्ञापन
14जेएनडी01: राजकीय महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने व
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से सोमवार को मेरी नजर से समाज विषय पर समाजशास्त्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य शमशेर सिंह सांगवान के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें छात्राओं ने कैमरे के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक परिवर्तन, सामुदायिक जीवन, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण और दैनिक जीवन से जुड़े सामाजिक विषयों को तस्वीरों के माध्यम से सामने रखा। प्रत्येक छात्रा ने तस्वीर के साथ उसका संक्षिप्त समाजशास्त्रीय विवरण भी प्रस्तुत किया। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन खरब ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक जीवन के प्रति संवेदनशीलता, रचनात्मकता और समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण विकसित करना था। निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना बेनीवाल और डॉ. सपना शामिल रहीं। प्रतियोगिता में वंदना वैद्य ने प्रथम, रितु ने द्वितीय और सुनीता और मीनाक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें